Logo Newzreporters

Zombie: अमेरिका में भारी संख्या में सड़कों पर निकल आई जोंबी, जिसे देखा डर के मारे भाग गया

America: अमेरिका की सड़कों पर अचानक से भारी संख्या में महिला जोंबी निकल आई। ऐसा देखने के बाद आसपास के लोग डर गए और इधर-उधर भागते हुए दिखाई देने लगे।
 
America Zombie
Image credit: goodnews_movement

Social Media: सोशल मीडिया पर अमेरिका से एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि सड़क पर भारी संख्या में महिला जोंबी घूमती हुई दिखाई दे रही है। जिसने भी देखा वह डर गया लेकिन बाद में माजरा कुछ और ही निकला।

सड़कों पर अचानक से निकल आई महिला जोंबी

Zombies on the streets of America: अमेरिका की सड़कों से एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ महिलाएं जोंबी बनी हुई दिखाई दे और सड़क पर गुजरने वाले लोगों को जागरूक करने का काम करते हुए दिखाई दे। दरअसल बताते चले कि अमेरिका के कनेक्टिकट की सड़कों से कुछ महिलाएं जोंबी बनी हुई दिखाई दी और सड़क से गुजरने वाले लोगों को सिर्फ और सिर्फ जागरूक करने का काम करते हुए दिखी। पहले तो आसपास से गुजर रहे लोग काफी डर गए उन्हें समझ में नहीं आया कि अचानक से इतनी संख्या में महिला जोंबी कहां से आ गई। फिर देखते-देखते वह सड़क पर डांस करने लगी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे लोग समझ गए की है असल में जोंबी नहीं लोगों को जागरूक करने के लिए काम किया जा रहा है। यह हेलोवीन से जुड़ा ही नहीं बल्कि अच्छे और खास काम से जुड़ा हुआ माजरा था। पहले तो कई लोग इन्हें देखकर डर गए लेकिन बाद में वह समझ गए कि यह लोगों को जागरूक करने के लिए काम कर रही है।

कैंसर पीड़ितों के लिए हमेशा लोगों को किया जाता है जागरूक

सड़क पर जोंबी बनाकर घूमने वाली महिलाएं असल में सभी मां है। जो अपने आप को मोम्बीज रहती हैं और ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फंड के लिए 2016 से जोंबी बनाकर लोगों को जागरुक कर फंड जुटाने का काम कर रही हैं। मोम्बीज की शुरुआत टेरी डेविस नाम की महिला के द्वारा की गई थी।पहली बार 2016 में मोम्बीज ने $170,000 से अधिक जुटाए थे। ब्रेस्ट कैंसर के लिए फंड जुटाना में 50 के करीब महिलाएं इकट्ठी होती है। और लोगों को जागरूक करने के साथ उनसे चंदा भी लेती हैं। संस्था से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि अक्सर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले देखे जाते हैं लेकिन उनका समय पर इलाज नहीं होता है। इसीलिए हम लोग चंदा इकट्ठा करते हैं और उन महिलाओं की मदद करते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही होती हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: देखते ही देखते दो लोगों के ऊपर गिरा निर्माणधीन पुल, दोनों की हुई मौत, देखें वीडियो