Earthquake: म्यांमार की हिलने लगी धरती, भूकंप ने दी दस्तक
Myanmar: म्यांमार में एक बार फिर से भूकंप ने दस्तक दे दी है। एक बार फिर से यहां धरती हिलने लगी। जिसके बाद लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये और उसके बाद डरे और सहमे दिखे।

Earthquake hit: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में एक बार फिर से आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंप के झटके महसूस करने के बाद आसपास के लोग डरे और सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह है खुले स्थान पर पहुंच जाएं। अभी किसी भी तरीके के नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।
इतनी तेज महसूस किए गए भूकंप के झटके
Earthquake in Myanmar: म्यांमार में रहने वाले लोगों को एक बार भूकंप ने फिर डराने का काम किया है। यहां भूकंप ने एक बार फिर से दस्तक दी और यहां के लोग फिर से एक बार डरते हुए दिखाई दिए। दरअसल शनिवार सुबह 04:53 पर अचानक से भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने लगे। जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोग अपने घर मकान से निकलकर बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे। इस भूकंप की तीव्रता की बात की जाए तो 4.5 तीव्रता दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले सोमवार को भी भूकंप ने यहां दस्तक दी थी। तब उस वक्त भूकंप 4.3 तीव्रता के साथ में आया था। लेकिन अभी तक किसी भी तरीके की जान माल की खबर सामने नहीं आई है।
भूकंप के बाद प्रशासन ने जनता से की अपील
म्यांमार के तमाम इलाकों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटको के बाद इलाके में रहने वाले लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। आज आए भूकंप के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया है। प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वह अपने मकानो से बाहर निकल कर खुले स्थानों पर पहुंच जाएं। जैसे अगर भूकंप तेज गति के साथ आता है तो किसी की जिंदगी से जुड़ा कोई भी नुकसान ना हो सके। एक हफ्ते में दो बार आए भूकंप के वजह से इस वक्त लोग काफी डरे हुए हैं। पहले भूकंप सोमवार को आया था और दूसरा भूकंप आज शनिवार को आया है। अब लोगों को डर है कि अगला भूकंप कब और कितनी देर में आएगा।
यह भी पढ़ें: Hurricane Otis: मेक्सिको में तूफान ने जमकर मचाई तबाही, 27 की हुई मौत तो कई लोग हुए घायल