Logo Newzreporters

Congo River: कांगो नदी में मौजूद नाव में लगी अचानक भीषण आग, 16 लोगों की जलकर हुई मौत

Africa: अफ्रीकी देश में पानी के ऊपर तैरती एक नाव में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरीके से झुलस गए।
 
Boat Fire
Image Credit: Socail Media

Accident in Congo River: कांगो नदी में आग लगने की जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया गया। कई लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कई लोगों के जले हुए शव को बरामद किया गया।

कांगो नदी में अचानक से जलने लगी नौका नाव

Boat capsized in Congo river: अफ्रीका में एक नाव में आग लगने के बाद हादसे की एक तस्वीर सामने आई है। इस हादसे में 16 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग बुरी तरीके से झुलस गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को कांगो नदी में नौका नाव में सवार कुछ लोग नौका ईंधन लेकर जायरे की राजधानी किन्शासा के पूर्वी हिस्से से मबांडाका शहर की ओर जा रही थी। तभी अचानक से नौका नाव में भीषण आग लग गई। देखते देखते नाव जलने लगी और इस रास्ते में 16 लोगों की जल का दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया गया और इस घटना में 11 लोगों को बचा लिया गया जो कि मामले रूप से झुलस गए थे। प्रांतीय डिप्टी पपी एपियाना ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है पता लगाने की कोशिश की जा रही है की नाव में आग कैसे लगी है।

पिछले दिनों भी कांगो नदी में पलटी थी नाव 40 लोगों की हुई थी मौत

आपको पता चले कि कांगो नदी में यह पहला हादसा नहीं हुआ इससे पहले भी नाव से जुड़े हादसे होते हुए दिखाई देते रहे हैं। कुछ दिनों पहले देखा गया था कि लोगों को लेकर जा रही है एक नाव अचानक से पलट गई थी और इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी इक्वेटर प्रांत के मबांदाका शहर में शुक्रवार देर रात एक नाव पलट गई। यह नाव यात्रियों को कांगो नदी से सटे बोलोम्बा शहर ले जा रही थी। इस नाव पर 300 से अधिक लोग सवार थे। आपको बताते चलें कि कांगो नदी में रात के समय नाव में यात्रा करने पर सरकार ने पूरी तरीके से रोक लगा दी है। सरकार ने अक्सर देखा था कि रात के समय जरूर से ज्यादा लोग नाव पर सवार हो जाते हैं और नाव पलटने के मामले सामने आते हैं। इन मामलों को लेकर सरकार गंभीर कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना, नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा