America: अमेरिका में 3 जगहों पर जमकर हुई फायरिंग, 22 लोगों की हुई मौत दर्जनों के घायल

Lewiston City: अमेरिका से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां अलग-अलग स्थान पर जमकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां अंधाधुन की गई फायरिंग में 22 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अमेरिका में जमकर हुई अंधाधुंध फायरिंग 22 लोगों की गई जान
Killed 22 in firing in America: अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन गोलीबारी की घटनाओं के मामले सामने आती हुए दिखाई दे रही हैं। ताजा मामला लेविसटन से सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अंधाधुन फायरिंग की और कम से कम 22 लोगों की इस फायरिंग में मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग गोलीबारी की घटना से घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया है। एक फोटो भी सामने आई है जिसको लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यह व्यक्ति कहीं भी दिखाई दे इसकी सूचना जरूर दें। आपको बता दे की गोलीबारी की घटना से पूरी इलाके में दहशत फैल गई है और लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।
तीन जगहों पर हुई गोलीबारी, पुलिस ने जनता से की अपील
अमेरिका के तीन अलग-अलग स्थान पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस की प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोलीबारी की घटना लेविसटन से सामने आई है यहां पर एक शख्स अंधाधुंध फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस के द्वारा आरोपी की एक फोटो को भी शेयर किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि आरोपी अपने हाथ में बंदूक को पकड़ा हुआ है। फोटो में दिखाई दे रहा है की लंबी बाजू एक शख्स से शर्ट पहना हुआ है। साथ ही साथ जींस भी पहना हुआ है और उसकी लंबी दाढ़ी है। पुलिस के प्रवक्ता के द्वारा लोगों से अपील की गई है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी न हो जाए वह सभी लोग अपने प्रतिष्ठान को पूरी तरीके से बंद करके रखें।अपने घरों के दरवाजों को बंद करके रखें। अगर आपको जारी की गई फोटो से जुड़ सकते दिखाई देता है तो आप इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिससे समय रहते आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Haryana: ब्लड डोनेट करने के बाद युवक की कुछ ही देर में हो गई मौत, परिवार ने लगाया अस्पताल पर आरोप