ऐसा कहा जाता है कि जिन लड़कियों की आंखें बड़ी-बड़ी व सफेद होती हैं ऐसी महिलाएं स्वभाव से बेहद चंचल होती हैं। वे अपने आसपास खुशीभरा वातावरण बनाएं रखती हैं और पूरी जिंदगी सुख करती हैं।
जिन लड़कियों की जीभ का रंग लाल होता है और कोमल होती है। ऐसी लड़कियां जीवन में हर सुख को प्राप्त करती हैं। इनके भाग्य इन तक ही सीमित नहीं रहता है। बल्कि इनके अच्छे भाग्य के कारण परिवार वाले भी हर सुख का भरपूर आनंद उठाते हैं।
ऐसी बहुत कम लड़कियां होती हैं जिनके नाक के आगे वाले हिस्से पर तिल होता है मगर बेहद लकी होती हैं। ऐसी लड़कियां सभी सुखों को प्राप्त करती हैं। ये तिल का निशान धन संपन्न जीवन की निशानी माना जाता है।
जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल और लालिमा लिए होता है वो लड़कियां भाग्यशाली होती हैं।
जिन लड़कियों की एड़ियां कोमल और गोलाकार होती हैं वह सारी उम्र सुख-सुविधाएं भोगती हैं। इनके इसके गुण के कारण परिवार को भी लाभ होता है। इसके अलावा जिन औरतों की नाभि बड़ी और गहरी होती है वो शुभ मानी जाती हैं।
अगर किसी लड़की की भौंह धनुष के समान झुकी हो जो आपस में नहीं सटी हों। वह भाग्यशाली मानी जाती है।
जिसकी आंखें हिरणी के समान सुन्दर और बड़ी होती हैं, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़की के कदम आपके घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जायेंगे। इसके अलावा जिसकी आंखें बड़ी होने के साथ ही काले रंग की भी हो या जिसकी पलकें छोटी-छोटी हों, वो लड़की भी बहुत शुभ होती है।