सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन .जगहों पर जरूर जाएं, कम खर्च में आएगा मजा

Image Credit: Pexels

केरल

केरल में कई खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन इस मौसम में आपके लिए मुन्नार बेस्ट ऑप्शन होगा। इसे साउथ इंडिया का कश्मीर माना जाता है। आप यहां समंदर किनारे सैर कर सकते हैं। यहां पर पर्यटक हाउसबोटिंग में ज्यादा इंट्रेस्ट लेते हैं। मुन्नार में कई तीर्थ स्थल भी हैं।

Image Credit: Pixels

हिमाचल प्रदेश

हिल स्टेशन की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश घूमने जाएं। पहाड़, झरने और बहती नदियाँ यहां की खूबसूरती की जान होती हैं। यहां डलहौजी,कुफरी और धर्मशाला में प्राकृतिक सुंदरताओं से आप आकर्षित होंगे।

Image Credit: Pexels

उत्तराखंड

सर्दियों में आप उत्तराखंड जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां हिमालय की खूबसूरती देखते बनती है। इसे देवभूमि भी कहा जाता है। एडवेंचर एक्टिविटीज देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं। उत्तराखंड में मसूरी और नैनीताल की सैर जरूर करें।

Image Credit: Pexels

गुजरात

अगर आप इस मौसम में किसी गर्म जगह पर वेकेशन मनाना चाहते हैं, तो गुजरात घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां रात में समंदर किनारे बैठकर चांद को देखने का नजारा ही कुछ और होता है।

Image Credit:Pexels

कश्मीर

कश्मीर में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप इस मौसम में गुलमर्ग जा सकते हैं। यहां चारो तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगा। आप यहां केबल कार राइड भी कर सकते हैं।

Image Credit: Pexels

राजस्थान

सर्दियों में आप राजस्थान का जा सकते हैं। यहां पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग, ड्यून बैशिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भारतीय इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो जैसलमेर अच्छा विकल्प रहेगा।

Image Credit: Pexels

ऋषिकेश

ऋषिकेश की खूबसूरती देखकर लोगों को यह काफी महंगी जगह लगती है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है अगर आप कम बजट में बेहतरीन ट्रिप चाहते हैं तो ऋषिकेश जरूर जाएं. यहां आप आश्रम में भी रात गुजार सकते हैं जिसके लिए केवल आपको 200 रुपए प्रतिदिन देने होंगे.

Image Credit: Pexels

मैकलोडगंज

मैकलोडगंज (Maclodganj) बेहद खूबसूरत जगह है. यहां प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा (Dalai Lama) का घर था जिसकी वजह से यह काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा यहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे. 700 रुपए में आप दिल्ली से मैक्लोडगंज पहुंच सकते हैं.

Image Credit: Pexels
Winter Foods