Logo Newzreporters

Karwa Chauth पर बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट और कच्चे पपीते की बर्फी

Karwa chauth: महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ में कई तरह की मिठाइयां भी बनाती हैं। आप इस करवा चौथ पर इन बर्फी को आसानी से बना सकती हैं।
 
Karwa Chauth
Image credit: canva

Karwa chauth 2023: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को हैं। करवा चौथ में सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर का निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद को देखकर अपना उपवास तोड़ती हैं। व्रत कोई भी खीर, पूड़ी, हलवा, लड्डू, गुजिया और बर्फी के बीना अधूरा रहता हैं। इन सब व्यंजन के स्वाद और खुशबू के एहसास के बगैर कोई भी त्यौहार अधूरा रह जाता हैं। बस कुछ दिनों के बाद Karwa chauth आने वाला हैं। इस त्यौहार में सभी महिलाएं मिठाइयां और पकवान बनाती हैं। अगर आप इस करवा चौथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इन बर्फी को आसानी से बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।

करवा चौथ पर बनाएं चॉकलेट बर्फी

चॉकलेट बर्फी एक स्वादिष्ट मिठाई होती है और बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है। इसे आप करवा चौथ पर बना सकती हैं इसे बनाना बहुत ही आसान है।

चॉकलेट बर्फी तैयार करने के लिए

1. सबसे पहले सादा कोको पाउडर और 1/4 कप मिल्क पाउडर को मिलाएं।

2. एक पैन में 200 ग्राम चीनी को गरम करके पिघलने दें।

3. चीनी की कनसिसटेन्सी चेक करें, तार की तरह होने पर कोको पाउडर और मिल्क पाउडर का मिश्रण मिलाएं।

4. फिर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और 2 चम्मच देसी घी मिलाएं।

5. मिश्रण को थाली में फैलाएं और ठंडा होने दें।

6. चौकोर शेप में काट लें, आपकी चॉकलेट बर्फी तैयार है।

करवा चौथ पर ट्राई करें कच्चे पपीते की बर्फी 

1. सबसे पहले कच्चे पपीते को धोकर अच्छे से छील लें और फीर कद्दूकस करें।

2. एक कढ़ाई में दो चम्मच देसी घी डालें और थोड़ी देर भूनें।

3. अब इसमें दो छोटी कटोरी से चीनी डालकर 15-20 मिनट तक ढककर पकाएं, ताकि चीनी पिघल जाए और पपीता भी अच्छे से पक जाए।

4. फिर मिल्क पाउडर, थोड़ी कटी हुई ड्राई फ्रूट्स, देसी घी, और पिसी हुई छोटी इलायची पाउडर डालें।

5. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और हलवे जैसी गाढ़ा मिश्रण बनाने के लिए कुछ देर और पकाएं।

6. मिश्रण को एक घी लगी थाली में बराबर सतह पर फैला दें। आधे घंटे बाद उसे चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट लें।

इस हेल्दी कच्चे पपीते की बर्फी को आप किसी भी व्रत में खा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः ग्लिसरीन और गुलाब जल: सर्दियों में स्किन केयर के लिए एक अच्छा इलाज