Loss of Using Cumin: सावधान! अगर आप भी खाने में करते हैं बहुत अधिक जीरे का इस्तेमाल, तो हो सकता है भारी नुकसान
जीरा यानी क्यूमिन सीड एक ऐसा मसाला है। जिसका इस्तेमाल हर रेसिपी में किया जाता है। साथ ही साथ आपको बता दें, कि भारत के हर किचन में यह आपको बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए विशेष रूप से किया जाता है।
Oct 28, 2023, 19:23 IST

image credit;pixels
Loss of Using Cumin Seed: जीरा यानी क्यूमिन सीड एक ऐसा मसाला है। जिसका इस्तेमाल हर रेसिपी में किया जाता है। साथ ही साथ आपको बता दें, कि भारत के हर किचन में यह आपको बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए विशेष रूप से किया जाता है। आपको बता दें, कि जीरे का स्वाद काफी अच्छा होता है। यह किसी मामूली सी सब्जी में भी जान डाल देता है। जीरा स्वाद के अलावा हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। यदि आप जीरे का सेवन करते हैं। तो इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप अधिक जीरे का सेवन करते हैं। तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए हमें कभी भी अधिक मात्रा में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट क्या क्या है।
अधिक मात्रा में जीरा खाने के साइड इफेक्ट्स
सीने में जलन
जीरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई बार लोगों के सीने में जलन की समस्या होने लगती है। साथ ही साथ इससे आपको पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। यही वजह है, कि इसे मसाले में कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
लीवर डैमेज का खतरा
आपको बता दें, कि अधिक मात्रा में जीरे का सेवन करने से हमारी किडनी को भारी-भरकम नुकसान पहुंचता है। ऐसे में हमें जीरे का कम से कम सेवन करना चाहिए। अन्यथा, गुर्दा जो हमारे शरीर के लिए फिल्टर के रूप में काम करता है वह फंक्शन करना बंद कर देता है।
शुगर लेवल होता है कम
यदि आप अधिक मात्रा में जीरे का सेवन करते हैं। तो इससे हमारे शरीर का शुगर लेवल भी कम होता है जिसकी वजह से हमारे शरीर में कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। साथ ही साथ इसका और भी नुकसान होता है।