Logo Newzreporters

Karwa chauth 2023: अगर करवा चौथ पर आप भी पहनना चाहते हैं अपनी वेडिंग ड्रेस, तो उसे ऐसे करें स्टाइल…

हम सभी लोगों को पता है कि करवा चौथ का त्यौहार आने वाला है। कल यानी की 1 नवंबर को ये त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में भारत के कई राज्यों में यह पर बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें  की ये पर्व उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश जा और हरियाणा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
 
dress
image credit:pixels

Karwa chauth 2023: हम सभी लोगों को पता है कि करवा चौथ का त्यौहार आने वाला है। कल यानी की 1 नवंबर को ये त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में भारत के कई राज्यों में यह पर बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें  की ये पर्व उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश जा और हरियाणा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इससे सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबे उम्र की कामना करती है। साथ ही साथ उनके लिए व्रत रखती है। इस दिन सभी महिलाएं संपूर्ण सिंघार के साथ पूजा अर्चना भी करती है। इस दिन महिलाओं सुबह सूर्योदय से पहले व्रत रखती है अथवा रात में चांद को देखने के पश्चात अपने वक्त को तोड़ती है।

इसमें ज्यादातर महिलाएं लाल रंग के वस्त्र पहनती है क्योंकि लाल रंग को सुहाग की निशानी माना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार का वरन करती है। आपको बता दें इस दिन नव विवाहित दुल्हने अपने शादी का जोड़ा भी पहनती हैं। ऐसे में इस साल अगर आप भी अपने शादी के जोड़े को पहनने का प्लान बना रही है तो आज हम आपके लिए कुछ नए टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप अपने पुराने लहंगे को बिल्कुल नए तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: स्वाद में लाजवाब होती हैं ये वेज कबाब, सर्दियों में सेहत पर लगा देती हैं चार चांद

अलग ब्लाउज का करें इस्तेमाल

इस साल करवाचौथ के पावन अवसर पर यदि आप अपने शादी का लहंगा पहनने का प्लान कर रहे हैं। उसमे बदलाव लाने के लिए आप एक कंट्रास्ट ब्लाउज का चयन कर सकते है। आपको बता दें की इससे आप एक नया लुक पा सकते हैं।

सारी लहंगा

इस साल यदि आप अपने वेडिंग री स्टाइल करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप लहंगे को साड़ी स्टाइल में कैरी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने लहंगे को नॉर्मली वियर करें। इसके बाद सारी स्टाइल में दुपट्टे को कैरी करें।

लाइट दुप्पटा

वैसे लहंगे के लुक को चेंज करने के लिए आप उस भारी दुप्पटे को किसी हल्के दुपट्टे से एक्सचेंज कर सकते हैं। इससे आपका लुक काफी डिफरेंट आने वाला है। आप चाहे तो किसी वेलवेट के दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेल्ट का इस्तेमाल

वैसे साड़ी और लहंगे पर आजकल बेल्ट लगाने का काफी प्रचलन है। ऐसे में आप अगर चाहे तो साड़ी वियर करने के बाद बेल्ट को स्टाइल कर सकते है। साथ ही साथ अगर आप चाहे तो सब्यासाची का बेल्ट भी वियर कर सकते है।