Logo Newzreporters

अगर आपको भी लगातार आ रही है हिचकी, तो उसे ऐसे करें ठीक…

कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें काफी ज्यादा हिचकी आने लगती है। ऐसे में हम समझ नहीं पाते की इसे कैसे कंट्रोल करें।
 
hichki
image credit:pixels

How to Control Hiccups Instantly: कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें काफी ज्यादा हिचकी आने लगती है। ऐसे में हम समझ नहीं पाते की इसे कैसे कंट्रोल करें। हमारे साथ दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम डिसऑर्डर हो जाता है। आमतौर पर जब आप कुछ पीते हैं तभी हिचकी अधिक आने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि 1 मिनट बाद आपकी हिचकी बंद भी हो जाती है।

तो कई कई बार ऐसा होता है कि घंटों तक हिचकी की समस्या आपको परेशान करते रहती हैं। आपको बता दें, कि बहुत सारे कारण हो सकते हैं। जल्दी जल्दी खाना खाना अधिक मसालेदार खाना खाना, एक बार अधिक भोजन खा लेना, गले में कुछ अटक जाना,ऐसे कारण है जिनकी वजह से आपको हिचकी आती है। खैर आज हम आपको बताने जा रहे हैं। कि यदि आपको काफी देर तक हिचकी आए। तो आप इसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह घरेलू नुस्खे आपके लिए बहुत कारगर होने वाले हैं।

1.यदि आपको बहुत अधिक हिचकी आए तो आप को शहद का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से हिचकी रुक जाती है। शहद को मुंह में डालकर तुरंत निगलने से हिचकी की समस्या बंद हो जाती है। दरअसल, शहद का तासीर गर्म होता है और गर्माहट की वजह से हिचकी रुक जाती है।

2.आपको बता दें, दही में नमक मिलाकर खाने से भी हिचकी की समस्या तुरंत समाप्त हो जाती है। ऐसे में आपको दही धीरे-धीरे खाना है। इससे काफी हद तक आपकी हिचकी रुक सकती है। आपको बता दें, कि दही के अंदर मौजूद पोषक तत्व से हमारे शरीर को अन्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। दरअसल, दही डाई फॉर्म को शांत करने में हमारी मदद करता है। जिससे हिकफ्स आना बंद हो जाते हैं। दही का नेचर एल्कलाइन होता है। जिससे पीएच लेवल अधिक एसिडिटी के कारण आने वाली हिचकी की समस्या को शांत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः Bhai Dooj पर अपने बहन को दें ये यूनिक गिफ्ट्स

3.यदि आपको लगातार हिचकी आ रही है। तो आपको एक गिलास ठंडा पानी धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे हिचकी काफी हद तक बंद हो जाएगी। यदि आप पानी को निगलते हैं तो इससे आप की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसकी वजह से हिचकी आने का अंतराल कम हो जाता है। और अंत में आपको हिचकी की समस्या से छुटकारा भी मिल जाता है।

4.कई लोग ऐसा कहते हैं कि जब आपको हिचकी आए तो कुछ सेकंड के लिए रोक लेना चाहिए। ये नुस्खा लोग दादी नानी के जमाने से आजमा रहे हैं। काफी हद तक यह नुस्खा हिचकी को रोकने में हमारी मदद भी करता है।