Apple Benefits: रोजाना एक सेब खाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान...

image credit:pixels

1

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहने पर हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा उच्च रक्तचाप के मरीजों को तनाव न लेने और उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए पोटैशियम रिच फूड खाने की सलाह देते हैं।

image credit:pixels

2

सेब में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल होता है। उच्च रक्तचाप कंट्रोल होने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन अवश्य करें।

image credit:pixels

3.

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में फाइबर की अधिकता होती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

image credit:pixels

4

अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स को अवश्य शामिल करें। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

image credit:pixels

5

सेब में एंटी इन्फ्लेमेटरी और फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन पाया जाता है। इसके सेवन से सूजन कम होता है। इससे कई रोगों में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना सेब का सेवन जरूर करें।

image credit:pixels

6

फाइबर के सेवन को कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए जाना जाता है. फाइबर का अच्छी मात्रा में सेवन करने पर कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol) में कमी आती है और कॉलेस्ट्रोल कम होने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है. सेब खाने पर कॉलेस्ट्रोल शरीर में नहीं जमता है.

image credit;pixels

7

पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में सेब के फायदे देखे जा सकते हैं. सेब फाइबर से भरपूर होने के चलते कब्ज की दिक्कत को दूर रखता है. इससे शरीर को अच्छी मात्रा में पेक्टिन भी मिलता है.

image credit:pixels
back pain relieve