Weather: दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों में दिखने लगा कोहरा, जाने बाकी के राज्यों का क्या है हाल

Delhi: दिल्ली में भी मौसम अचानक से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां रोजाना की तरह अब मौसम में ठंड महसूस की जाने लगी है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली वालों को आने वाले वक्त में और ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए दिल्ली वाले एक बार फिर से तैयार हो जाए।
दिल्ली में मौसम का कुछ ऐसा है हाल
Weather Department: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद अब इसका असर दिल्ली जैसी राजधानी में देखने को मिलने लगा है। यहां मौसम में रोजाना ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली वालों को कुछ दिनों बाद भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। अगर इस वक्त दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो तापमान अधिकतम तापमान 32 है जबकि न्यूनतम तापमान 16 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगे कहा है कि दिल्ली का तापमान आने वाले कुछ दिनों में और घटना हुआ दिखाई देगा।
उत्तर प्रदेश में मौसम में दिखा बदलाव, दिखने लगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में भी अब मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश के बाद नदियां उफान पर हो गई थी और बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। लेकिन इन सब के बाद अब यूपी वालों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। यूपी में सुबह और शाम मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह मौसम में ठंड महसूस की जा रही है तो शाम को कोहरा दिखाई देने लगा है। अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो इस वक्त लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। यहां भी मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान घटता हुआ दिखाई देगा।
इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के तरफ से बताया गया है कि देश के कुछ राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसमें बताया गया है कि तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों की भी बात कही गई है और बताया गया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के निचले हिस्सों में मौजूद राज्यों में ठंड महसूस की जा सकती है। जिसमें पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ शामिल है।
यह भी पढ़ें: Political: कतर में 8 भारतीयों को मिलेगी मौत की सजा, ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना