Logo Newzreporters

Weather: इन राज्यों में चलेंगी ठंडी हवाएं, बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का कैसा रहेगा हाल

Mausam: मौसम में दिन-ब-दिन परिवर्तन होता हुआ दिखाई दे रहा है। अब मौसम ठंडा होने लगा है। ऐसे में मौसम का हाल कैसा रहेगा आज इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
 
weather

Change in weather: देश के कुछ राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश होती हुई दिखाई दे रही है जो कि बाकी के राज्यों में ठंड को बढ़ा सकती है। अगर मौसम परिवर्तन की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश से लेकर बाकी के प्रदेशों में अब ठंड बढ़ने लगी है। बाकी के दिनों में भी और ठंड बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली में मौसम का कैसा रहेगा हाल

Weather department: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच दिल्ली वालों को अब अपने गर्म कपड़ों को बाहर निकालने का वक्त आ गया है। दिल्ली में अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ और धीमे-धीमे ठंड बढ़ने लगी है। कुछ दिन पहले देखा गया था कि दिल्ली वाले भीषण गर्मी से जूझते हुए दिखाई दे रहे थे लेकिन अब मौसम में परिवर्तन होने लगा है। अगर दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो इस वक्त दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज मौसम पूरी तरीके से साफ रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में आसमान में धुंध छाई हुई दिखाई देगी। और धीरे-धीरे तेज हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से ठंड बढ़ने लगेगी।

उत्तर प्रदेश में ठंड को बढ़ाने का कोहरा कर रहा काम

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों पहले झमाझम बारिश देखने को मिली थी और यहां कई जगह पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तो कई जगहों पर नदियां उफान पर बह रही। अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा रहा है। धीरे-धीरे मौसम अब ठंड भी होने लगा है। अगर राजधानी लखनऊ के टेंपरेचर की बात की जाए तो यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब है। मौसम में अचानक से आई गिरावट से कई जिलों में कोहरा देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे प्रदेश के बाकी के जेलों में भी कोहरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में कुछ दिन पहले कुदरत की मार देखने को मिली थी। यहां लगातार झमाझम बारिश हो रही थी तो कहीं आसमान से बादल फटने की तस्वीर सामने आ रही थी। लेकिन अब मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई देने लगा है। जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश में लगातार झमाझम बर्फबारी होती हुई दिखाई दे रही है। यहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की तस्वीर भी सामने आ रही है। इसी के साथ-साथ उत्तराखंड के भी पहाड़ी इलाकों में भी झमाझम बर्फबारी इस वक्त होती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग का कहना है की पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी अभी और तेज होगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई में एक बार फिर दिखा कुत्तों का आतंक, एक साथ 5 कुत्तों ने पोस्टमैन पर किया हमला, देखें वीडियो