Weather: दिवाली से पहले दिल्ली के आसमान में छाई धुंध, यूपी में छाए रहेंगे बादल, इन राज्य में होगी बारिश

Delhi: दिल्ली में इस वक्त आसमान में चारों तरफ धुंध दिखाई दे रही है। जिसकी वजह यह है कि धान की फसल कट चुकी है और उसके बाद बच्चे अवशेष को खेतों में जलाने का काम किया जा रहा है। जिसके वजह से आसमान में अब धुंध दिखाई दे रही है। इसी के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का भी दिल्ली में असर दिख रहा है।
दिल्ली के मौसम में हुआ बदलाव आसमान में दिखी धुंध
Weather Department: हरियाणा यूपी में पराली जलाए जाने के बाद इसका असर सीधे-सीधे दिल्ली में रहने वाले लोगों को दिखाई दे रहा है। यहां आसमान में चारों तरफ धुंध दिखाई दे रही है। इसी के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के वजह से कोहरा भी जगह-जगह पर देखा जा रहा। पहले ही दिल्ली में पटाखे चलाए जाने को लेकर रोक लगा दी गई है। क्योंकि पराली जलाने के बाद दीपावली का त्यौहार भी सामने आता है और इस दरमियान जमकर पटाखे फोड़े जाते हैं। जिसका असर दिल्ली में साथ तौर पर दिखाई देता है मौसम विभाग की माने तो दिल्ली वालों को लेकर कहां गया है कि दिल्ली वालों को अभी ठंड का और सामना करना पड़ेगा। अगर इस वक्त दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो तापमान अधिकतम तापमान 33 है जबकि न्यूनतम तापमान 17 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगे कहा है कि दिल्ली का तापमान आने वाले कुछ दिनों में और घटना हुआ दिखाई देगा।
यूपी के आसमान में छाए रहेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में अगर मौसम की बात की जाए तो आज आसमान में हल्के -फुल्के बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ-साथ मौसम में ठंड भी महसूस की जा सकेगी। यूपी में सुबह और शाम मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह मौसम में ठंड महसूस की जा रही है तो शाम को कोहरा दिखाई देने लगा है। अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो इस वक्त लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। यहां भी मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान घटता हुआ दिखाई देगा।
इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के तरफ से बताया गया है कि देश के कुछ राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश के अंडमान, निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों की भी बात कही गई है और बताया गया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के निचले हिस्सों में मौजूद राज्यों में ठंड महसूस की जा सकती है। जिसमें पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ शामिल है।
यह भी पढ़ें: JK News: जम्मू-कश्मीर में फिर बाहरी मजदूर की गोली मारकर हत्या, आतंकियों के लिए शुरू हुआ रेस्क्यू