Logo Newzreporters

Political: कांग्रेस से विवाद के बाद अखिलेश यादव के पीएम बनने के लगे पोस्टर, शुरू हुआ घमासान

MP assembly election: एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती हुई दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस के तरफ से समाजवादी पार्टी को एक भी सीट चुनाव लड़ने के लिए नहीं दी गई। जिससे सपा नाराज है।
 
Akhilesh yadav Pm poster
Image Credit: ANI

Clash In SP Congress: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे घमासान को लेकर अब यूपी से कई तस्वीरे सामने आने लगी है। सपा के लखनऊ में मौजूद मुख्यालय पर होर्डिंग को लगाया गया है। जिसमें अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए लिखा गया है की भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर लगाई गई होर्डिंग

Akhilesh Yadav Prime Minister Hoarding: देश में 2024 में लोकसभा के चुनाव होना है। जिसको लेकर एक तरफ इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन है। लेकिन इंडिया गठबंधन में अब दरार पड़ती हुई दिखाई देने लगी है। कांग्रेस से समाजवादी पार्टी इस वक्त नाराज होते हुए दिखाई दे रही है। इसी नाराजगी को लेकर सपा के लखनऊ में मौजूद मुख्यालय पर सपा की प्रवक्ता के द्वारा एक होर्डिग को लगाया गया है। जिसमें अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। इसी के साथ-साथ उनका जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गई है। रिकॉर्डिंग में लिखा है कि दिल्ली के रास्ता अगर निकलेगा तो यूपी से ही निकलेगा। एक और होर्डिंग में लिखा है कि यूपी बदला है देश बदलेंगे। यह होर्डिंग समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन के तरफ से लगाई गई है। इस होल्डिंग को लग जाने के बाद अब इंडिया गठबंधन में सियासी हलचल जरूर मच जाएगी।


कांग्रेस-सपा में एमपी चुनाव को लेकर चल रहा विवाद

मोदी सरकार को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया था। जिसमें 28 दल शामिल है इन्हीं में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी शामिल है। लेकिन मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीद लगाए हुए बैठी थी कि कांग्रेस की तरफ से कुछ सीटे उनका चुनाव लड़ने के लिए दी जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए और उनके तरफ से एक खुला बयान दिया गया जिसमें कहा गया कि अगर गठबंधन प्रदेश स्तर पर हुआ है तो इस पर बात की जाए और अगर प्रदेश स्तर पर गठबंधन अभी नहीं हुआ तो कभी भी नहीं होगा। जिसके बाद से दोनों राजनीतिक पार्टियों के नेता आमने-सामने आकर एक दूसरे पर निशाना साधने का काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यालय पर अखिलेश यादव की प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर लगे पोस्टर के मामले में सपा की प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा है कि वैसे तो अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को मनाया जाता है लेकिन उनके पार्टी के कार्यकर्ता समय-समय पर उनका जन्मदिन मनाते हैं।पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें।

यह भी पढ़ें: VIDEO: शख्स ने पेड़ को हिलाया तो होने लगी पैसों की बारिश, दूसरे हिलाया तो हुआ कुछ ऐसा...