OYO ROOM: प्रेमी संग OYO रूम में रुकने पहुंची थी प्रेमिका, 7 घंटे बाद इस हालत में मिले दोनों

DELHI: दिल्ली में कपल ले कुछ घंटे के लिए एक रूम को बुक कराया लेकिन बाद में उस रूम के दरवाजे को खोला गया तो होटल की मैनेजर और पुलिस के होश उड़ गए। दोनों ऐसी हालत मिले इसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था। बाद में पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल भी शुरू की।
4 घंटे के लिए कपल ने बुक किया था OYO रूम
Couple dead body found in Oyo room: दिल्ली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां पर एक कपल का होटल के रूम के अंदर शव मिलने से इलाके में हड़कंप बच गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। दरअसल पूरा मामला जाफराबाद में बने ओयो रूम का है। इस होटल के रूम को एक कपल ने चार घंटे के लिए बुक किया था। लेकिन बाद में दोनों चेक आउट करने के लिए अपने रूम से बाहर नहीं निकले। इस बार होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने होटल के रूम का दरवाजा खोला तो पुलिस के होश उड़ गए। क्योंकि कपल की मौत हो चुकी थी। इस मामले में होटल के तरफ से जानकारी दी गई की प्रेमी के साथ एक प्रेमिका होटल में पहुंची थी और यहां पर उसने एक रूम को बुक कराया था। रूम को 4 घंटे के लिए बुक कराया था लेकिन 7 घंटे बाद दोनों रूम से बाहर नहीं आए। लेकिन बाद में दोनों के शव बरामद हुए।
घटना को लेकर बोले डीसीपी
जाफराबाद में ओयो होटल के अंदर प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद इस घटना के मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया है कि कपल की पहचान कर ली गई है। रूम के अंदर 27 साल की जिस लड़की का शव मिला है उसका नाम आयशा है। यह पहले से ही शादीशुदा है। वही जो लड़के का शव मिला है उसका नाम सोहराब है इसकी उम्र 28 साल है। यह उत्तर प्रदेश की मेरठ जनपद का रहने वाला है। हमारी पुलिस ने होटल के रूम के अंदर पहुंच कर देखा था कि 27 साल की आयशा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। जबकि लड़के का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि पहले प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन हमारी पुलिस लगातार अभी जांच पड़ताल कर रही है कि दोनों प्रेम प्रसंग में कैसे आए थे। और उन्होंने अचानक से आत्महत्या का कैसे प्लान बनाया।
यह भी पढ़ें: Video: अचानक आसमान से होने लगी नोटों की बारिश, पैसा लूटने के लिए लोगों की लगी भीड़