Logo Newzreporters

Mumbai:अब नहीं कर पाएंगे मुंबई की 'काली-पीली' टैक्सी में सफर, ये है आखिरी दिन

मुंबई की सड़कों पर 'काली-पीली' रंग की टैक्सी अब बहुत जल्द ही इतिहास बन जाएंगी। अपने काले-पीले रंग से पहचाने जानी वाली प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी के 60 साल का लंबा सफर अब खत्म होने वाला है। दरअसल, हाल ही में मुंबई परिवहन विभाग ने महानगर में चल रही टैक्सियों को हटाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश उन टैक्सियों को हटाने के लिए जारी किया गया है जिनके रजिस्ट्रेशन को 20 साल या उससे ज्यादा हो चुके हैं।
 
Mumbai Taxi
Image Credit: Canva

Kaali-Pili Premier Padmini Taxis To Discontinue: 2008 में, महाराष्ट्र सरकार ने कैब के लिए 25 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की थी, जिसे 2013 में घटाकर 20 वर्ष कर दिया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में इन टैक्सियों का रजिस्ट्रेशन 1990 में किया गया था और अबतक ये 20 साल की समय सीमा को पार कर चुकी हैं। इस वजह से इन्हें सड़कों से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन्हें 30 अक्टूबर 2023 से चलाना गैरकानूनी हो जाएगा।

म्यूजियम में रखी जाएगी पद्मिनी

बता दें, इसी साल सितंबर में मुंबई की बेस्ट (BEST) अथॉरिटी ने डबल डेकर डीजल बसों को भी बंद किया है। पुरानी टैक्सियों के बंद होने से नई टैक्सियों और ऐप आधारित सर्विस को जगह मिलेगी। टैक्सी टैक्सी यूनियन ने बंद होने वाली प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी को याद के तौर पर प्रदर्शनी में लगाने या म्यूजियम में रखने की सलाह दी है।

आज है अखिरी दिन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2023 से मुंबई में 40,000 से ज्यादा काली-पीली टैक्सियां बंद हो जाएंगी। 1990 के दशक में केवल मुंबई की सैकड़ों पर ऐसी 60,000 टैक्सियां चल रही थीं।

1964 में हुई थी शुरुआत

भारत में प्रीमियर पद्मिनी की शुरूआत 1964 में हुई थी जो कि 'फिएट-1100 डिलाइट' मॉडल थी। इटालियन ब्रांड की इस कार को भारत में ऑटोमोबाइल निर्माता 'प्रीमियर' बना रही थी। 1970 के दौर में इसका नाम बदलकर 'प्रीमियर प्रेजिडेंट' रख दिया गया था। जिसे बाद में प्रसिद्ध भारतीय रानी पद्मिनी के नाम पर 'प्रीमियर पद्मिनी' रख दिया गया।

2001 में इस माॅडल का प्रोडक्शन बंद होने तक इसे 'पद्मिनी' के नाम से ही जाना जाता था। मुंबई में इस टैक्सी को काला और पीला रंग दिया गया जिसके बास से यह 'काली-पीली' टैक्सी के नाम से ख्याती मिली। कई फिल्मों में दर्शकों के सामने मुंबई शहर की झलक दिखाने के लिए काली-पीली रंग की टैक्सी और डबल डेकर बस को शुरूआती शॉट में दिखाया गया है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: तेलंगाना: BRS सांसद पर जानलेवा हमला, शख्स ने पेट में चाकू घोंपा