Political: स्वामी प्रसाद को लेकर बोले केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश की लिखी हुई चिट्ठी को पढ़ते हैं स्वामी

Deputy CM: हमेशा से अपने विवादों में गिरे रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य वही बोलते हैं जो अखिलेश यादव स्क्रिप्ट लिख कर देते हैं।
अखिलेश की लिखी हुई स्क्रिप्ट को पढ़ते हैं स्वामी प्रसाद
Deputy CM targets Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा हिंदू धर्म को विवादित बयान देते रहते हैं। जिनको लेकर लगातार उन पर निशाना साधने का काम भी बीजेपी की तरफ से किया जाता है। एक बार फिर से स्वामी प्रसाद मौर्य को घेरने का काम यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से जो स्क्रिप्ट लिखकर तैयार की जाती है वही स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए उनके नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सामने आते हैं। और इस स्क्रिप्ट को पढ़ते हैं जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। और इसी की वजह से अखिलेश यादव को खामियाजा उठाना पड़ता है। अखिलेश की करनी और कथनी में काफी फर्क है। अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में कहा था कि 400 प्लस सीटें हम ला रहे हैं।लेकिन बाद में हुआ कुछ अलग ही। 2017 में हमने 300 प्लस सीटे जीतने की बात कही थी और जीत कर भी दिखाया था। हम जो कहते हैं वह करके भी दिखाते हैं।
तीसरी बार देश में फिर बनेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि मोदी सरकार को 2024 में 27 हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बनकर तैयार हुआ है। लेकिन यह गठबंधन चुनाव से पहले ही खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार गठबंधन के लोग आपस में लड़ते झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बीएसपी के साथ में गठबंधन किया था। जो की सबसे बड़ा गठबंधन माना गया था। लेकिन यह भी गठबंधन मोदी सरकार के आगे नहीं चल सका। जनता जानती है कि मोदी सरकार में किस तरीके से काम हुआ है।देश उन्नति पर पहुंच गया है विदेश में भारतीयों को सम्मान मिल रहा है। आगे कहा की कमल हमेशा खिलता रहा है और हमेशा खिलता रहेगा। इस कमल को तीसरी बार खेलने से कोई भी नहीं रोक सकता है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हम लोग यूपी की 80 की 80 सीटें जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: Health: बुखार को करना है जड़ से खत्म तो अपनाये घरेलू उपाय, बुखार से मिलेगा छुटकारा