Logo Newzreporters

Komal Singh की कातिलाना अदाओं पर फिसला Pawan Singh का दिल, गाने ने पार किए 100 मिलियन व्यूज

Bhojpuri song: उनके गाने अक्सर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। हाल में पवन सिंह का एक ऐसा ही गाना’ फैंस के बीच धूम मचा रहा है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
 
(Bhojpuri)
Image Credit: YouTube

Pawan Singh Bhojpuri Song Hila Ke Naach: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों को लेकर अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। पवन सिंह के फैन फॉलोइंग देश भर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। उनके गानों को भोजपुरी फैंस के साथ-साथ हिंदी सिनेमा प्रेमी भी बेहद पसंद करते हैं। उनके गाने अक्सर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। हाल में पवन सिंह का एक ऐसा ही गाना ‘हिला के नाच’ (Pawan Singh Song Hila Ke Naach) फैंस के बीच धूम मचा रहा है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह का ये गाना 4 महीने पहले रिलीज हुआ था, जिस पर बड़ी संख्या में व्यूज के साथ-साथ लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) नजर आ रही हैं, जिनकी दिलकश अदाओं के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। गाने में कोमल और पवन सिंह की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Pawan Singh का गाना मचा रहा धमाल

वहीं, अगर पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने ‘हिला के नाच’ (Hila Ke Naach) के बारे में बात करें तो, इस गाने को खुद पवन सिंह ने भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने के वीडियो पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैंस कमेंट्स कर गाने की और पवन सिंह-कोमल सिंह की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

खूब पसंद किए जाते हैं Pawan Singh के गाने 

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पवन सिंह के गाने को पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी है। उनके गाने सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच खूब धूम मचाते हैं। उनके एक गाने पर करोड़ों में व्युज आते हैं। वहीं अगर पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुके हैं, जिसको खूब पसंद किया जाता है।

और पढ़ें- Kajol: 49 की उम्र में टाइट फिटेड ब्लैक ड्रेस पहनकर काजोल हुईं बॉडीशेम, एक्ट्रेस का चलना फिरना..