Logo Newzreporters

Bigg Boss 17: घर में अपने सीक्रेट शेयर कर फूट-फूटकर रोए Munawar Faruqui...

Bigg Boss 17 Contestant: मुनव्वर शो में अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 
 
(Bigg Boss)
Image Credit: Instagram (Bigg Boss Teaser)

Munawar Faruqui Got Emotional In Bigg Boss 17: सलमान खान (SALMAN KHAN) का रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss17) फैंस के बीच डिस्कशन का टॉपिक बना हुआ है। इस बार घर में कई मशहूर हस्तियों ने कदम रखे हैं। इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट हैं पॉपुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) जो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का शो लॉकअप सीजन 1 भी जीत चुके हैं। मुनव्वर काफी कंट्रोवर्सिअल पर्सनालिटी हैं। उनके जेल जाने से लेकर उनकी शादी और बच्चे सब चीज़े उन्हें सुर्खियों में ले ही आते हैं। ऐसे में वो बिग बॉस के लिए एक परफेक्ट कंटेस्टेंट बन जाते हैं।

इमोशनल हुए मुनव्वर

मुनव्वर फारुकी शो में अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घर में आते ही मुनव्वर फारुकी रोने लगे। उनको यूं इमोशनल होता हुआ देख अब फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का नया वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें मुनव्वर फारुकी इमोशनल होकर फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी कहानी सुना रहे हैं और इस दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाए और कैमरा के सामने रो पड़े। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि मुनव्वर की ये हालत हो गई।

सुनाई अपनी कहानी

दरअसल, सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनव्वर-नील भट्ट के साथ अपना दिल खोलकर बातें कर रहे हैं। मुनव्वर इस दौरान अपने अतीत को याद करते हैं और नील के साथ अपने बेटे को लेकर बातें करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में उनका अपने बेटे के साथ बॉन्ड काफी स्ट्रांग हो गया है। वो हर दम उनके दिमाग में घूमता रहता है। वो हमेशा उनके साथ ही है। ये सब कहते हुए उनकी जो हालत है उसे देखकर फैंस का दिल टूट गया है। वैसे नील और अभिषेक-मुनव्वर को इस दौरान सपोर्ट करते हुए उन्हें संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या सीक्रेट्स रिवील करेंगे मुनव्वर?

इस क्लिप को देखने के बाद दर्शक एपिसोड का इंतज़ार कर रहे हैं। सभी को मुनव्वर फारुकी के पर्सनल लाइफ पर खुलासों का इंतज़ार हो रहा है। सभी जानना चाहते हैं कि कॉमेडियन की पर्सनल लाइफ में क्या कुछ हुआ। शो लॉक अप में भी उन्होंने कई चौंकाने वाले सीक्रेट्स रिवील कर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में इस शो में भी वो कुछ राज़ दुनिया के सामने खोल सकते हैं।

और पढ़े- OTT Movies: ओटीटी पर मिस्ट्री केसों पर बनी इन फिल्मों को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे