Logo Newzreporters

Vastu Shastra: घर में पूजा पाठ करने का होता है विशेष महत्व, जानें किन बातों को दिमाग में रखने से बन सकते हैं आपके बिगड़े काम…

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ही विशेष महत्व होता है। यदि आपके अपने नॉर्मल लाइफ में कोई गलती करते हैं तो आपको इसका खामियाजा भरना पड़ सकता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा आपका जीवन परेशानियों से भर सकता है।
 
pooja
image credit:pixels

Vastu Shastra Tips for Positive Energy in house: अगर आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी हुई है, तो सदैव ही आप के घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। किसी भी घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बहुत ही आवश्यक है। यदि आपको अपने घर में पॉजिटिविटी की कमी लगती है तो ये आसान से टिप्स आजमाकर आप भी अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के तमाम श्रोत पैदा कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे आसान टिप्स और ट्रिक्स जिसका इस्तेमाल कर के आप अपने घर परिवार के समस्यायों का समाधान पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के ठीक कितने देर बाद पीना चाहिए पानी, क्या आपको पता है…

1. इस प्रकार से जलाए दिया

घर में दिया जलाते समय हमेशा इस बात को याद रखें कि यदि आप सरसों के तेल का दिया जला रहे हैं। तो उसने एक लौंग और कौड़ी डालकर जलाएं। इससे हमारे घर के वातावरण के लिए बहुत ही शुभ हों जाता है।

2. तुलसी की बेदी पर करें जल अर्पित

यदि आपके घर में तुलसी की बेदी है तो आप हर रोज उस में जल चढ़ाएं। लेकिन ध्यान रहे कि गुरुवार के दिन आप उसमें दूध चढ़ाएं इससे आपके घर में बरकत होगी।

3.घर से बाहर फेंक दे टूटी, फटी चीजें

हमें कभी भी अपने घर में टूटी फटी और अनावश्यक वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इससे हमें घर में बहुत सारे तरीकों के समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

4.हर रोज खिलाए गाय को रोटी

हर रोज खाना बनाते समय गाय की रोटी जरूर बनाएं साथ ही साथ एक गुड़ के टुकड़े के साथ उस रोटी को गाय को खिलाएं ऐसा करने से हमें करियर में सफलता मिलती है साथ ही साथ धन दौलत की बरकत होती है।

5.खराब नल को कराए ठीक

अपने मकान मे यदि कोई भी टपकता हुआ नल हो तो उसे अवश्य ठीक कराए। ये हमारे घर के लिए बेहद अशुभ माना जाता है।