Logo Newzreporters

Sindoor Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय, पूरी होंगी हर मनोकामना…

हिंदू धर्म के अनुसार  सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान और भगवती को समर्पित होते हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार का दिन है, भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। यदि आप बुधवार के दिन आप पूरे मन और श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
 
sindoor
image credit:pixels

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म के अनुसार  सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान और भगवती को समर्पित होते हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार का दिन है, भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। यदि आप बुधवार के दिन आप पूरे मन और श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। तो आपके जीवन में चल रही सारी प्रॉब्लम्स जड़ से समाप्त हो जाती है। साथ ही साथ आपके जीवन में खुशियां आती है। आपको बता दें, भगवान गणेश की पूजा करने से बप्पा सभी के कष्ट हर लेते हैं। साथ ही साथ आपकी सभी इच्छाएं भी पूरी करते हैं। यदि बुधवार के दिन आप के उपाय करते हैं। तो आपको बिजनेस से लेकर नौकरी में काफी सफलता प्राप्त होने वाली है। वैसे बुधवार के दिन आपको सर्वप्रथम भगवान गणेश के कुछ विशेष मंत्रो का जाप करना चाहिए।

बुधवार को जरूर करें इन मंत्रों का जाप

गणेश गायत्री मंत्र :'ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।'

बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से भी व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही साथ इस मंत्र का जाप 108 बार किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का जाप करता है तो उसके कष्ट मिट जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः Gujrat: मदरसा में 10 नाबालिग बच्चों के साथ आप्रकृतिक यौनाचार, फिर मारने की धमकी...

तांत्रिक गणेश मंत्र: ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

1. भगवान गणेश को सिंदूर बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए बुधवार के दिन उन्हें सिंदूर का टीका अवश्य करें।

2. बुधवार के दिन पूजा करने के लिए हमें गणेश मंदिर जाना चाहिए। साथ ही साथ वहां पर भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी हम से प्रसन्न होती है। साथ ही साथ ऐसा करने से हमारे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

3. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय आपको उन्हें 21 दूर्वा चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश बहुत प्रसन्न हो जाते हैं।

4. बुधवार के दिन यदि आप कोई शुभ काम करने जा रहे हैं। तो आपको भगवान गणेश की पूजा करने के बाद अपनी कनिष्ठा उंगली पर पन्ना धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपका काम सफल होगा साथ ही साथ आपकी कुंडली में बुध की स्थिति यदि कमजोर है। तो वह मजबूत हो जाती है।

5. यदि आपके कुंडली में बुध का योग कमजोर है। तो आपको बुधवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या फिर हरे रंग का वस्त्र दान में देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। साथ ही साथ इसका लाभ आपको मिलेगा।