Rama Ekadasi 2023: पाना चाहते हैं मनचाहा वरदान! तो ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा

Rama Ekadasi 2023: इस दिवाली और धनतेरस के पहले 9 नवंबर को रमा एकादशी का पावन व्रत पड़ रहा है। आपको बता दें कि रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। दिवाली के पहले रखा जाने वाला ये एकादशी व्रत हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है।एकादशी के अवसर पर श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।
मान्यता के अनुसार इस दिन पूरी निष्ठा,लगन और सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबकि ऐसा कहा जाता है कि जब कोई एकादशी गुरुवार या शुक्रवार को पड़ती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस साल रमा एकादशी का शुक्रवार के दिन पड़ना काफी शुभ संकेत माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे जलाएं दीपक, बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
रमा एकादशी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी तिथि 8 नवंबर 2023 को सुबह 08 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। और अगले दिन 09 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगी। रमा एकादशी का व्रत पारण 10 नवंबर 2023 को सुबह 06.39 मिनट से सुबह 08.50 मिनट के बीच करना शुभ रहेगा।
रमा एकादशी पूजन विधि (Rama Ekadashi Puja Vidhi)
सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नानादि जैसे सभी कार्यों को करने के पश्चात व्रत का संकल्प लें।रमा एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए। आप चाहे तो एक समय का फलाहार व्रत भी रख सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु जी और उनकी पत्नी लक्ष्मी जी की पूजा करें।पूजा करने के बाद विष्णु जी और लक्ष्मी जी को भोग भी लगाया जाता हैं। इसके बाद माता लक्ष्मी और विष्णु जी की आरती और रमा एकादशी की आरती जरूर पढ़ें। आपको अच्छा फल पाने के लिए विष्णु चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। परिवार के सभी लोगों को प्रसाद जरूर बांटें। आप इस शुभ दिन ब्राह्मणों को भोजन भी करवा सकते हैं।साथ ही साथ आप अपने इच्छा अनुसार दान पुण्य का काम भी कर सकते हैं।