Lal Kitaab Ke Upay: जीवन में अगर बढ़ना चाहते हैं आगे तो, एक बार कर लें लाल किताब में लिखे ये चार उपाय…

Lal Kitaab Ke Achook Upay: साल 2023 की शुरुआत का आधा महीना समाप्त हो चुका है। लोगों की आशा है कि जो काम उन्होंने पिछले साल अधूरे छोड़े हैं। उन्हें वह इस साल जरूर पूरा करें। इसके लिए सभी लोग जी जान से अपनी मेहनत पर जुटे हुए हैं। साथ ही देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी वह तरह-तरह के चीजों को अपनाते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में सफलता, बरकत और धन दौलत से संपन्न होना चाहते हैं। तो हमारे आज के बताए गए यह उपाय आपके काम आ सकते हैं। यदि आप लाल किताब से जुड़े इन 4 उपायों को करते हैं तो इससे आपका भला हो सकता है।
पौधा रोपण करें
यदि आप अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वृक्ष की सेवा करने की आवश्यकता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन काल में एक नीम, एक पीपल, तीन बेल, तीन आंवला ,1 कैथ, 5 आम और 10 इमली के पेड़ लगाता है। वह जन्म जन्मांतर तक कई चक्रों से मुक्त हो जाता है। यदि आप साल भर में दो बार भी पौधारोपण करते हैं तो इसका आपके जीवन पर बहुत ही अच्छा असर पड़ता है।
और पढ़े- Health Tips: अगर आपके मुंह में बार-बार हो जाते हैं छाले, तो जान लें इसकी क्या है वजह
कंबल दान करें
सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप जरूरतमंद लोगों को कंबल दान कर सकते हैं। यह एक बहुत ही श्रेष्ठ कार्य माना जाता है। लाल किताब के अनुसार आप भी अपने हाथ से किसी जरूरतमंद या फिर किसी मंदिर में कंबल का दान कर सकते हैं । यह कंबल सफेद और काले रंग का होना चाहिए कोशिश करें कि यदि आप शनिवार के दिन किसी व्यक्ति को कंबल दान में देते हैं तो इससे आपके जीवन से राहु केतु का दोष दूर होता है।
बजरंगबली को चोला अर्पित करें
यदि आप किसी भी तरह के संकट में हैं तो इससे बचने के लिए आपको बजरंगबली को प्रसन्न करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप साल में दो बार भगवान हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें। साथ ही साथ बहते हुए पानी में सिंदूर, बताशे, रेवड़ी और शहद चढ़ाए। ऐसा करने से आपका मंगल दोष दूर हो जाता है। साथ ही साथ आपके जीवन में सफलता आती है।
जरूरतमंदो को भोजन कराए
लाल किताब में लिखे गए उपायों के मुताबिक यदि आप इस साल कम से कम 10 दिव्यांगों, सन्यासी या फिर कन्याओं को भोजन करवाएं। तो आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप यह काम साल में दो बार कर सकते हैं। अगर ऐसा संभव ना हो पाए तो आप किसी पशु पक्षी को भी भोजन करवा सकते हैं। और छत पर उनके लिए पानी रखें। साथ ही साथ आप किसी गौशाला के लिए चारे दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका शनि दोष दूर हो जाता है। साथ ही साथ आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।