Logo Newzreporters

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, नोट कर लें सामग्री की लिस्ट

Pooja: इस दिन पूजन के उपरांत छलनी से चंद्र देव के दर्शन करने के बाद पति का चेहरे देखकर व्रत का पारण किया जाता है.आज आपको करवा चौथ व्रत पूजा की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।
 
Karwa Chauth
Image credit: canva

Karwa Chauth Puja Samigri List:  सुहागिन महिलाओं के लिए 01 नवंबर का दिन बेहद खास है। दरअसल पंचांग के अनुसार, इस दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ व्रत पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा इस दिन पूजन के उपरांत छलनी से चंद्र देव के दर्शन करने के बाद पति का चेहरे देखकर व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको करवा चौथ व्रत पूजा की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।

करवा चौथ की पूजन सामग्री

करवा- 

करवा चौथ व्रत में पूजन सामग्री के तौर पर करवा का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा उस नदी का प्रतीक है, जिसमें मां करवा के पति के पौरों को मगरमच्छ ने पकड़ लिया था। ऐसे में करवा चौथ की पूजा में करवा को जरूर शामिल करें।

सींक- 

करवा चौथ व्रत कथा के दौरान या पूजा के समय सुहागिन महिलाएं अपने पास सींक जरूर रखती हैं। दरअसल करवा चौथ की पूजा में सींक का पूजन समाग्री के तौर पर विशेष महत्व है। कहते हैं कि सींग मां करवा की उस शक्ति का प्रतीक है, जिसके बल पर उन्होंने यमराज के सहयोगी भगवान चित्रगुप्त के खाते के पन्ने को उड़ा दिया था।

करवा माता की तस्वीर- 

करवा चौथ व्रत में करवा माता की तस्वीर या मूर्ति का खास महत्व है। करवा माता की तस्वीर चंद्रमा और सूरज की उपस्थिति और उनके महत्व को दर्शाते हैं। ऐसे में सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की पूजा में करवा माता की तस्वीर को जरूर शामिल करना चाहिए।

दीपक-

 सनातन धर्म में दीपक के बिना कोई भी पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती है। ऐसे में करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को पूजन के दौरान दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे पहले पूजन सामग्री के तौर पर इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

छलनी- 

करवा चौथ व्रत में छलनी का भी विशेष महत्व है। दरअसल करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं छलनी से चंद्रमा और पति देव के दर्शन करती हैं। ऐसे में करवा चौथ पर व्रत रखने वाली सभी सुहागिन महिलाओं को पूजन सामग्री में छलनी को जरूर शामिल करना चाहिए।

लोटा-

 करवा चौथ व्रत के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के लिए लोटे का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही पूजन के दौरान इसमें जल भरकर रखा जाता है। इस दिन जल के माध्यम से चंद्र देव को भाव अर्पित किए जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्रती महिलाएं पूजन सामग्री में लोटा को जरूर शामिल करें।

थाली-

 करवा चौथ पर थाली, पूजा की सामग्री, दीपक, फल और जल से भरा लोटा रखने के लिए जरूरी होती है। सुहागिन महिलाएं इसी में दीपक रखकर मां करवा की आरती उतारती हैं। साथ ही सच्चे मन से माता से आशीर्वाद मांगी जाती है।

और पढ़े - Vastu Tips: घर में ऐसे जलाएं दीपक, बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि