Logo Newzreporters

Diwali 2023 Lakshmi Puja shubh muhurat: जानें कब है लक्ष्मी पूजन का सही समय, इन चीजों को जरुर करें अपने पूजन में शामिल

इस बार दिवाली का त्योहार 12 अक्टूबर को पड़ रहा है। हर कोई जोर शोर से इसके तैयारी में जुट चुका है। दिवाली मे सबसे अधिक महत्त्व दिवाली पूजन का होता है ऐसे में हमें इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। हो सकता है की आपने अपनी पूजा की सामग्री खरीद भी ली हो
 
diwali
image credit:pixels

Diwali 2023 Pujan Shubh Muhurat: इस बार दिवाली का त्योहार 12 अक्टूबर को पड़ रहा है। हर कोई जोर शोर से इसके तैयारी में जुट चुका है। दिवाली मे सबसे अधिक महत्त्व दिवाली पूजन का होता है ऐसे में हमें इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। हो सकता है की आपने अपनी पूजा की सामग्री खरीद भी ली हो। लेक‍िन फ‍िर भी ये आर्टिकल आपके काफी काम का हो सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहें हैं पूजा की पूरी डिटेल जिसमे हम आपको पूजन के शुभ मुहूर्त के साथ साथ कुछ विशेष चीजों के बारे में बताएंगे।

दिवाली को हम रौशनी का त्योहार बुलाते हैं। जो की हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। कहा जाता है की इस दिन भगवान राम अपने 14 साल का वनवास पूजा करके अयोध्या लौटे थे। साथ ही साथ बता दें कि दिवाली के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। जिसकी वजह से दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

दिवाली पूजन में जरूर करें इन चीजों का प्रयोग

बता दें कि इस पूजन मे हमें सफेद शंख, कमल का 7 फूल, गोमती चक्र, साबुत धनिया के दाने, कच्चा सिंघाड़ा, मोती का माला, कमलगट्टा, जौ, धान का लावा, आदि का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

दिवाली का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के 15वें दिन अमावस्या को मनाई जाएगी। इस साल दिवाली का पर्व देशभर में 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। 12 नवंबर को अमावस्या तिथि का आरंभ 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होगी और 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी।

पूजा के समय इन बातों का विशेष ध्यान दें

पूजा की थाली में बताई गई सारी सामग्री को रखने के बाद उसमे मंदिर मे रखे। ध्यान रहें आपको भगवान गणेश को पिला वस्त्र पहनना है। साथ ही साथ माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र पहनाए। इनकी प्रतिमा को स्थापित करने से पहले उस स्थान पर लाल वस्त्र बिछा दे। साथ ही साथ उनके समक्ष 11 दीपक भी जलाए।