Egg: कहीं आप तो नहीं खा रहे प्लास्टिक के अंडे, खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Fake or Real Egg Identification Process: क्या आप अंडे खाते हैं? क्योंकि डॉक्टर भी अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। हालांकि, शाकाहारी लोग अंडे नहीं खाते। अंडों को उबालकर, ऑमलेट, भूर्जी या सब्जी आदि के रूप में लोग इनका सेवन करते हैं। खासतौर पर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अंडों की मार्केट तेजी पकड़ने लगती है, क्योंकि इस मौसम में लोग अंडे ज्यादा खाते हैं। पर क्या आप जो अंडा खा रहे हैं वो असली है या कहीं प्लास्टिक तो नहीं? जी हां, क्योंकि मार्केट में बिकने वाला हर अंडा असली नहीं बल्कि प्लास्टिक का भी हो सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अंडे का सेवन करने से पहले ये जान लें कि ये प्लास्टिक का है या असली है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है।
ऐसे कर सकते हैं असली-नकली में पहचान:-
नंबर 1
- कई लोग उन अंड़ों को खरीदते हैं जो ज्यादा चमकदार होते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक ये अंडे असली होते हैं। पर ऐसा नहीं है क्योंकि नकली अंडे में असली के मुकाबले ज्यादा चमक होती है। इनमें पॉलिश भी कर दिया जाता है, ताकि चमक आ सके।
- असली और नकली अंडे का पता लगाने के लिए आप खरीदते समय इन्हें छूकर पता लग सकते हैं। अगर छूने पर अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है। जबकि, अगर अंडा खुरदुरा है, तो ये नकली हो सकता है।
- अगर आपको पता करना है कि अंडा प्लास्टिक का तो नहीं है। इसके लिए आपको करना ये है कि अंडे को आग के पास लेकर जाना है और अगर इस दौरान इसमें से प्लास्टिक जैसी बदबू आ रही है, तो यानी ये अंडा नकली है और इसे बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है।
- अंडे के असली-नकली होने का पता उसे हिलाकर भी किया जा सकता है। दरअसल, आपको करना ये है कि अंडे को कान के पास ले जाकर हिलाना है। अगर इस दौरान अंदर से आवाज आती है, तो ये नकली हो सकता है। जबकि, आवान न आने वाला अंडा असली हो सकता है।
और पढ़े- Loan: अगर आपको भी आ रहे हैं लोन के लिए मैसेज-ईमेल या कॉल तो हो जाएं सावधान, वरना..